सतना में फायनेंस कंपनी की प्रताड़ना से युवक ने दी जान

Satnafirst Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सतना। देश में निजी फायनेंस कंपनियां लोन देकर कमजोर वर्ग का उत्वीढ़न करती है परिणाम स्वरुप प्रताड़ना के चलते कर्जदार जान तक दे देते है। ताजा मामला मध्य प्रदेश के सतना जिले से सामने आया है, जहां फायनेंस कंपनी के कर्मचारियों से परेशान एक युवक रंजीत ने जहर देकर जान दे दी।

जानकारी के अनुसार, कोलगवां थाना क्षेत्र के मोहन्ना गांव निवासी रंजीत चैधरी, पिता पंचमलाल चैधरी ने निजी फायनेंस कंपनी से एक लाख रुपये का लोन लिया था. समय पर किस्त नहीं चुकाने के चलते रकम बढ़कर दो लाख के ऊपर पहुंच गई. इस दौरान कंपनी के कर्मचारियों ने युवक के घर पहुंचकर वसूली का दबाव बनाया. पिता के मुताबिक बीते 16 दिसंबर कोकंपनी की ओर से दो लोग आए उसे अपने साथ ले जाने को कहा. पिता ने मना किया तब भी अपने साथ ले गए. इसके बाद जब वह घर लौटा तो वह अचेत अवस्था में था. परिजनों को आशंका है कि उसे प्रताड़ित किया गया, जिससे उसने जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की.

युवक की मौत से नाराज परिजनों को समझाने पहुंचे एसडीएम राहुल सिलाड़िया ने बताया कि इस मामले की जांच पुलिस विभाग द्वारा की जाएगी. जिला प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को पांच हजार रुपये की अंत्येष्टि सहायता राशि दी गई. साथ ही उन्हें आश्वस्त किया गया है कि तथ्यों के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई होगी। इस मामले मेंनिजी फायनेंस फायनेस से जुड़े देा कर्मचारियों पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

Share This Article