विधानसभा रैगांव का दिव्यांगजनों का परीक्षण शिविर जनपद पंचायत सोहावल में 12 फरवरी को, विधानसभा क्षेत्र नागौद का शिविर जनपद पंचायत नागौद में 13 फरवरी को, विधानसभा क्षेत्र रामपुर बघेलान का शिविर जनपद पंचायत रामपुर बघेलान में 14 फरवरी को, विधानसभा क्षेत्र चित्रकूट का शिविर जनपद पंचायत मझगवां में 15 फरवरी को तथा विधानसभा क्षेत्र सतना का परीक्षण शिविर टाउन हाल 16 फरवरी को आयोजित होगा.
शिविर में दिव्यांगजन यूडीआईडी कार्ड, आय प्रमाण पत्र अथवा बीपीएल राशन कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र, आधारकार्ड तथा दो पासपोर्ट फोटो के साथ उपस्थित हो सकते हैं. एडीप योजनान्तर्गत लाभार्थी द्वारा पिछले तीन वर्षों के दौरान किसी स्त्रोत प्राप्त नहीं किये हैं. वह लाभार्थी सहायक उपकरणों को प्राप्त कर सकता है. मोटराइज्ड ट्रायसिकिल की समय सीमा 5 वर्ष है एवं 12 वर्ष से कम उम्र के विशेष आवश्यकता वाले बच्चे के यह सीमा 1 वर्ष है.
