मुख्यमंत्री कन्यादान योजना .
WhatsApp Group Join Now
रीवा, 3 मार्च. मुख्यमंत्री कन्यादान तथा निकाह योजना से जिले भर में सामूहिक विवाह एवं निकाह समारोहों का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव के निर्देशन में जिला मुख्यालय में आयोजित विवाह समारोह में 184 जोड़े विवाह बंधन में बंधे।
वैदिक विधि से मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न कराए गए। इस अवसर पर नव वधुओं को 49-49 हजार रुपए के चेक प्रदान किए गये। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एबी खरे, सीईओ जनपद विनोद पाण्डेय, जिला पंचायत के संजय सिंह सहित अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।
