ईव्हीएम प्रदर्शन केन्द्रों में 344 लोगों ने किया मॉकपोल

Satnafirst Desk
1 Min Read
सतना 6 फरवरी. जिले में विधानसभा स्तर पर ईव्हीएम का प्रदर्शन किया जा रहा है। मंगलवार को सात विधानसभा क्षेत्रों में 344 लोगों ने मॉकपोल किया गया।
जिसमें सतना के संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में 41, रैगांव के तहसील कार्यालय कोठी में 25, तहसील मझगवां कार्यालय में 36, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय नागौद में 45, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय मैहर सभाकक्ष में 103, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय अमरपाटन में 71 एवं अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय रामपुर बघेलान में 23 लोगों ने मॉकपोल किया।

स्टैडिंग कमेटी की बैठक 8 फरवरी को

WhatsApp Group Join Now

आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटो निर्वाचक नामावली के लिये जारी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी को विहित स्थानों पर किया जायेगा। इस संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक 8 फरवरी को संयुक्त कलेक्ट्रेट सभागार में अपरान्ह 4 बजे से बैठक आयोजित की गई है।

TAGGED: , ,
Share This Article