सीबीआई की रडार पर 70 नर्सिंग कॉलेज शामिल

Satnafirst Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

फॉलोअप – नर्सिंग कॉलेज घोटाला, टीम को मिले भ्रष्टाचार के कई इनपुट.

भोपाल, 21 मई. मध्य प्रदेश का नर्सिंग कॉलेज घोटाला अब व्यापम घोटाले से बड़ा हो गया है. कल दिल्ली से आई सीबीआई अफसरों की तीन टीमों ने भोपाल, इंदौर और रतलाम में छापामार कार्यवाही कर 13 लोगों को गिरफ्तार किया. सोमवार को भोपाल के सीबीआई इंपेक्टर राहुल राज और सुशील मजोकर समेत 13 लोगों को कोर्ट में पेश कर सीबीआई दिल्ली के अफसरों ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है. टीम को मिले भ्रष्टाचार के कई इनपुट मिले है.

मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई ने इसी मामले में छापेमारी करते हुए नर्सिंग घोटाले की जांच कर रहे एक इंस्पेक्टर को रंगे हाथों 10 लाख रुपए लेते गिरफ्तार किया. इसके बाद पूरा मामला दिल्ली सीबीआई के नजर चढ़ गया है. टीम ने 70 नर्सिंग कॉलेजों को राडार में लिया है. इस मामले में भ्रष्टाचार से जुड़े कई सारे इनपुट मिले है. प्रदेश के कई कॉलेज दोबारा जांच के घेरे में हैं.

बता दें कि जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश जारी करने के बाद जांच रिपोर्ट में 300 में से 169 कॉलेजों को सूटेबल पाया गया था. घोटाला मामले में दिल्ली सीबीआई को अब भ्रष्टाचार के कई सारे इनपुट मिले है. रिश्वत का मामला सामने आने के बाद कॉलेज संचालकों में हडक़ंप मच गया है. मामले में गिरफ्तार सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज के पास करीबन 70 कॉलेजों के जांच का जिम्मा था. उनको रंगे हाथों 10 लाख रुपए लेते गिरफ्तार किया गया. इस कारण से कई कॉलेज अब दोबारा जांच के घेरे में आए है.

एक और निरीक्षक गिरफ्तार

नर्सिंग घोटाला केस में सीबीआई भोपाल का एक और निरीक्षक सुशील मजोकर को दिल्ली कके सीबीआई अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है. मजोकर के पास से रिश्वत की 2 लाख रुपए की राशि मिली है. बताया जाता है कि सीबीआई इन कर्मियों के घरों पर भी छापेमारी की कार्रवाई कर रही है.

Share This Article