राजस्व महाअभियान में 9942 प्रकरणों का हुआ निराकरण

Satnafirst Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

रीवा : 5 फरवरी. जिले भर में 29 फरवरी तक राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा है। अभियान में अब तक जिले भर में तहसील न्यायलयों में सुनवाई करके 9942 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया।

इस संबंध में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि इस अवधि में नामांतरण के 2960, सीमांकन के 1265, बंटवारा के 1123 प्रकरणों एवं अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व न्यायालय में लंबित प्रकरणों की सुनवाई करके 961 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया।

सभी एसडीएम और तहसीलदार प्रकरणों की प्रतिदिन सुनवाई करके उनका निराकरण कर रहे हैं। राजस्व महाअभियान के तहत जिले भर में राजस्व शिविरों का ग्रामवार आयोजन किया जा रहा है। अब तक फौती नामांतरण के 3789 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। अभियान के दौरान अविवादित बंटवारे के 708 प्रकरण भी दर्ज किए गए हैं। अभियान के दौरान इनके निराकरण की लगातार कार्यवाही की जा रही है।

मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक 8 फरवरी को

फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के लिये जारी कार्यक्रम के अनुसार नामावली का अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी को किया जायेगा। अंतिम प्रकाशित फोटो निर्वाचक नामावली की प्रतियाँ राजनैतिक दलों को 8 फरवरी को प्रदान की जायेंगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष से स्वयं अथवा प्रतिनिधि को 8 फरवरी को दोपहर 12 बजे बाणसागर सभाकक्ष में उपस्थिति का अनुरोध किया है। 

Share This Article