– फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची.
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से के मंत्रालय वल्लभ भवन में भीषण आग लग गई है। यह आग वल्लभ भवन की 5 वीं मंजिल पर लगी है। फिलहाल सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 8-10 गाड़ी आग को बुझाने का प्रयास कर रही है।
जानकारी सामने आ रही है कि आग लगने की वजह से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए है। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। आग लगने से मौके पर अफरातफरी की स्थिति नजर आई। फिलहाल दमकल की टीम आग बुझाने का प्रयास में जुटी हई है।
WhatsApp Group Join Now
सीएम ने दिए जांच के निर्देश सीएम डॉ मोहन यादव ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. उन्होंने कलेक्टर से घटना की जानकारी ली है. 5 वे माले पर लगी आग में एक दर्जन सरकारी विभागों के महत्वपूर्ण दस्तावेज खाक हो गए हैं. उल्लेखनीय है कि इससे पहले सतपुडा भवन में दो बार आग लगी थी.
