राज्यपाल ने दिया कलेक्टर को प्रशस्ति पत्र

Satnafirst Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सतना 12 मार्च. मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर जिले को निर्धारित लक्ष्य से अधिक राशि संग्रहण पर सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। जिले की ओर से यह सम्मान अपर कलेक्टर ऋषि पवार ने राज भवन में आयोजित  प्रदेश के राज्यपाल से प्राप्त किया।

मंगलवार को डिप्टी कलेक्टर ने कलेक्टर चेम्बर में कलेक्टर अनुराग वर्मा को यह सम्मान पत्र सौंपा। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सौरभ सिंह भी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि सतना जिले के लिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर 10 लाख 66 हजार रुपए संग्रहण का लक्ष्य रखा गया था। कलेक्टर वर्मा के विशेष प्रयास से सतना जिले से लक्ष्य से अधिक 11 लाख 57 हजार 557 रूपए की राशि वर्ष 2022-23 के लिए संग्रहित हुई है।

Share This Article