- उज्जैन आयुक्त होंगे अब संजय गुप्ता
भोपाल. 16 मार्च. मध्य प्रदेश शासन की सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले सूची में संशोधन के बाद की दूसरी सूची जारी की गई है। आज सुबह सूर्योदय से पहले पहली सूची जारी की गई.
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची
– संजय गोयल कमिश्नर उज्जैन से सचिन तकनीकी शिक्षा कौशल विभाग एवं रोजगार विभाग।
– संजय गुप्ता श्रम आयुक्त इंदौर से कमिश्नर उज्जैन संभाग।
– छोटे सिंह अपर आयुक्त रीवा संभाग से सचिव राजस्व मंडल ग्वालियर के पद पर की गई पदस्थापना को संशोधित करते हुए अपर आयुक्त राजस्व ग्वालियर संभाग।
– सपना निगम अपर आयुक्त राजस्व ग्वालियर संभाग से सचिव राजस्व मंडल ग्वालियर।
– राजीव रंजन मीना उपसचिव से आयुक्त एवं संचालक संस्थागत वित्त।
– ऋषि गर्ग उप सचिव मध्य प्रदेश शासन से उप सचिव कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग। – स्वप्निल वानखेडे आयुक्त एवं संचालक संस्थागत वित्त से अपर कलेक्टर जिला सतना।
– संजना जैन उप सचिव भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग तथा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सतना।
– रेखा राठौड़ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला झाबुआ से अपर कलेक्टर जिला खरगोन।
ईन कार्यभारों से मुक्त होंगे मनु श्रीवास्तव
डॉ. संजय गोयल द्वारा सचिव, मध्यप्रदेश शासन तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग का कार्यभार ग्रहण करने पर मनु श्रीवास्तव, भाप्रसे (1991), अपर मुख्य सचिव, उर्जा विभाग तथा नवीन एवं नवकरणीय उर्जा विभाग तथा आयुक्त, नवीन एवं नवकरणीय उर्जा तथा अपर मुख्य सचिव, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग केवल अपर मुख्य सचिव,, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के प्रभार से मुक्त होंगे।
