कमिश्नर ने किया स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण

Satnafirst Desk
1 Min Read
सतना, 23 मार्च. कमिश्नर रीवा संभाग गोपालचंद्र डाड और पुलिस महानिरीक्षक महेंद्र सिंह सिकरवार ने सतना जिले के प्रवास के दौरान लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 सतना में बनाए गए स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण कर तैयारी का अवलोकन किया।
उन्होंने लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान सामग्री, वितरण-वापसी की व्यवस्था, पार्किंग, आवागमन के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत और सीसीटीवी कवरेज, विधानसभावार बनाए गए लोकसभा निर्वाचन के स्ट्रांग रूम तथा मतगणना कक्षों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान कलेक्टर सतना अनुराग वर्मा, कलेक्टर मैहर रानी बाटड, पुलिस अधीक्षक सतना आशुतोष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मैहर सुधीर अग्रवाल, आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना, सीईओ जिला पंचायत संजना जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेश सिंह बघेल, मुकेश वैश्य, सभी एआरओ, एसडीएम नीरज खरे, सीएसपी महेंद्र सिंह, आरआई देविका सिंह, इलेक्शन सुपरवाइजर द्वारिकेंद्र सिंह भी उपस्थित थे।
WhatsApp Group Join Now

Share This Article