जिला बदर बदमाशों को क्राइम ब्रांच पकड़ती है, तो थाना व बीट प्रभारी पर होगी कार्रवाई
भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक कराने पुलिस प्रशासन भी तैयार है। इसी कड़ी में पुलिस कमिश्नर के निर्देश के बाद क्राइम ब्रांच की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है।
जिला बदर होने के बावजूद भी शहर में घूम रहे आरोपियों पर क्राइम ब्रांच ने शिकंजा कसा है। शाहपुरा थाना क्षेत्र से ज़िला बदर हुए आरोपी को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को पकड़कर शाहपुरा थाना के हवाले किया है।
शहर के कई इलाकों में की गई अपराधियों पर कार्रवाई जारी है। बीते दिनों भोपाल पुलिस कमिश्नर ने सख्त निर्देश दिए थे। जिस थाना क्षेत्र से गुंडे बदमाश जिलाबदर होंगे और शहर में घूमते हुए क्राइम ब्रांच पकड़ती है, तो थाना प्रभारी और बीट प्रभारी पर कार्रवाई होगी।
