यात्रीगण ध्यान दे.. 14 से 16 तक कई ट्रेनें निरस्त, सोमनाथ रहेगी डायवर्ट

Satnafirst Desk
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now

भोपाल. 7अप्रैल. कटनी-बीना रेलखण्ड के गणेशगंज स्टेशन पर थर्ड रेल लाइन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ यात्री गाडिय़ों को निरस्त किया है वही 15 अप्रैल को अपने प्रांरभिक स्टेशन प्रारंभ होने वाली 11466/11465 जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा.

निरस्त ट्रेनों में 01885 बीना-दमोह पैसेजर 14 से 16 अप्रैल, 01886 दमोह-बीना पैसेंजर 15 से 17 अप्रैल, 06603 तथा 06604 बीना-कटनी मेमू, 11272 और 11271 भोपाल- इटारसी विंध्याचल, 22161 भोपाल-दमोह राज्यरानी 14 से 16 अप्रैल और 22162 दमोह-भोपाल 15 से 17 अप्रैल, 18236 बिलासपुर-भोपाल 13 से 15 अप्रैल, 18235 भोपाल-बिलासपुर 15 से 17 अप्रैल तक निरस्त, 11703 रीवा-डॉ0 अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस 14 अप्रैल एवं 11704 डॉ0 अम्बेडकर नगर-रीवा एक्सप्रेस दिनांक 16 अप्रैल शामिल है.

इसी तरह 15 अप्रैल को 11465/11466 जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस जबलपुर-कटनी-बीना-भोपाल के बजाय परिवर्तित मार्ग जबलपुर- इटारसी-भोपाल होकर चलेगी.

भोपाल- सिंगरौली और हावड़ा रहेगी निरस्त

भोपाल. 6 अप्रैल. कटनी-सिंगरोली रेलखण्ड पर दोहरीकरण कार्य के तहत छतेनी एवं ब्योहारी स्टेशन पर 09 से 19 अप्रैल तक तथा छतेनी, ब्योहारी दुबरीकलां एवं विजयसोटा स्टेशनों पर 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ गाडिय़ॉं निरस्त रहेंगी. इनमें 22165 भोपाल-सिंगरोली एक्सप्रेस 10, 13, 17 और 20 को तथा 22166 सिंगरोली-भोपाल 11,16, 18 एवं 23 को निरस्त रहेगी. इसी तरह 13025 हावड़ा-भोपाल 08 एवं 15 अप्रैल, 13026 भोपाल-हावड़ा 10 एवं 17 अप्रैल, 19413 अहमदाबाद-कोलकाता 10 एवं 17 अप्रैल, 19414 कोलकाता-अहमदाबाद 12 और 19 अप्रैल, 19608 मदार जंक्शन-कोलकाता 08 एवं 15 अप्रैल, 19607 कोलकाता-मदार जंक्शन 11 एवं 18 अप्रैल, 18009 संतरागाछी-अजमेर 12 एवं 19 अप्रैल तथा 18010 अजमेर-संतरागाछी 13 और 20 अप्रैल को को निरस्त रहेंगी.

 बीना में वाशेबल एप्रान निर्माण, 6 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेगी

बीना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर 3 के वाशेबल एप्रान निर्माण कार्य किया जा रहा है, इस कारण रेलवे प्रशासन ने 3 जोड़ी गाडिय़ों को निर्धारित तिथियों में परिवर्तित मार्ग ग्वालियर- गुना और मक्सी होकर चलाने का निर्णय लिया है. इस दौरान ये ट्रेनें वीरांगना लक्ष्मीबाई-बीना-अशोकनगर स्टेशनों के मध्य दोनों दिशाओं में निरस्त रहेगी।

रेलवे के पीआरओ नवल अग्रवाल ने बताया कि इन गाडिय़ों को रेलवे ने निरस्त करने की घोषणा की गई थी, परन्तु यात्रियों की सुविधा के लिए रूट डायवर्ट कर इन गाडिय़ों को चलाया जाएगा. 15045 गोरखपुर-ओखा साप्ताहिक एक्सप्रेस 11,18, 25 अप्रैल, 02 एवं 09 मई को तथा 5046 ओखा-गोरखपुर अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रारंभ होकर ग्वालियर-गुना-मक्सी होकर चलेगी.

इसी तरह 12, 19, 26 अप्रैल और 3 और 10 मई को 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर वीकली तथा 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत 14, 21, 28 अप्रैल, 05 एवं 12 मई को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रारंभ होकर ग्वालियर-गुना-मक्सी होकर चलेगी. इसी तरह 20481 भगत की कोठी-तिरूचिरापल्ली वीकली 10, 17, 24 अप्रैल तथा 1 और 8 मई तथा 20482 तिरूचिरापल्ली-भगत की कोठी एक्सप्रेस 13, 20, 27 अप्रैल, 4 और 11 मई को भोपाल-संत हिरादाराम नगर-नागदा-कोटा होकर गंतव्य के लिये जाएगी. उक्त अवधि में ये ट्रेन दोनों तरफ से सवाई माधोपुर-सोगारिया-गुना-अशोकनगर-बीना स्टेशनों के मध्य निरस्त रहेगी.

 

Share This Article