स्वीप गतिविधि – 26 अप्रैल को मतदान करने जरुर जायें, स्ट्रीट वेंडर्स को किया गया जागरुक

Satnafirst Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सतना 11 अप्रैल. लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए सतना और मैहर जिले में स्वीप प्रोग्राम की गतिविधियां कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा के निर्देशन में आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में एनएसएस प्रभारी क्रांति मिश्रा ने सतना शहर के बाजार क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडर्स को मतदान करने के लिये जागरुक किया।

बताया गया कि 26 अप्रैल को मतदान करने जरुर जायें। आपके एक वोट से लोकतंत्र सशक्त होगा। सभी लोग यह संकल्प लें कि बिना किसी प्रलोभन में आये अपने नैतिक मतदान की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभायेंगे। इसी प्रकार विधानसभा रामपुर बघेलान अंतर्गत डिलौरा ग्राम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत में मतदाता जागरुकता अभियान के तहत जनसंपर्क कर मतदान करने के लिये प्रेरित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदान करने की सामूहिक शपथ ली।

लोकसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान के दृष्टिगत स्वीप कैलेंडर के अनुसार विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। कहीं मेंहदी, तो कहीं रंगोलियों, पैदल रैली, साइकिल रैली, मैराथन, क्रिकेट प्रतियोगिता एवं अन्य विभिन्न माध्यमों से मतदान का संदेश मतदाताओं तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही जिले के शैक्षणिक संस्थाओं में युवाओं की भागीदारी भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ी जा रही है।

Share This Article