6 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता पर्ची वितरित

Satnafirst Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

भोपाल, 15 अप्रैल. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि जिन 6 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में प्रथम चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है, वहाँ 99 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं को मतदाता पर्ची वितरित की जा चुकी हैं। मतदाता पर्ची में क्यूआर कोड भी है।

प्रथम चरण में 6 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र सीधी, शहडोल (अजजा), जबलपुर, मण्डला (अजजा), बालाघाट और छिन्दवाड़ा में 19 अप्रैल को मतदान होगा। यहाँ पर कुल मतदाता एक करोड़ 13 लाख 9 हजार 638 है। इनमें से एक करोड़ 12 लाख 18 हजार 550 मतदाताओं को क्यू आर कोड युक्त मतदाता पर्ची वितरित की जा चुकी है। दूसरे चरण में जिन 7 संसदीय क्षेत्रों में मतदान होना है, वहाँ पर भी मतदाता पर्ची का वितरण शुरू हो चुका है।

प्रदेश के सभी मतदाताओं को क्यूआर कोड वाली मतदाता सूचना पर्ची का वितरण किया जा रहा है। क्यूआर कोड वाली मतदाता सूचना पर्ची के माध्यम से मतदाता अपने मतदान केन्द्र का नाम, क्रमांक, राज्य औरजिले का हेल्पलाइन नम्बर जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कर सकेंगे।

Share This Article