प्रदेश में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की है पूरी तैयारी : राजन

Satnafirst Desk
2 Min Read

  • भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त ने की निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा.
भोपाल, 18 अप्रैल. लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत प्रदेश में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की पूरी तैयारी है। सभी मतदान केन्द्रों पर पेयजल, जरूरी दवाइयाँ और टेन्ट की व्यवस्था की जा रही है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के भी प्रयास लगातार किये जा रहे हैं।

भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू ने टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक और व्यय प्रेक्षक से अलग-अलग चर्चा कर निर्वाचन तैयारियों की जानकारी ली। प्रेक्षकों ने बताया कि जिलों की टीम द्वारा बेहतर ढंग से निर्वाचन की तैयारियां की जा रही हैं।

इस दौरान अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कौल और संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत कुर्रे भी उपस्थित थे।

Share This Article