रीवा – अधिकारियों ने समय निकालकर मतदान का कर्तव्य निभाया

Satnafirst Desk
1 Min Read

पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने सपत्नीक किया मतदान

WhatsApp Group Join Now

रीवा, 27 अप्रैल. लोकसभा निर्वाचन में  26 अप्रैल रीवा संसदीय क्षेत्र के लिए पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में बनाये गये मतदान केन्द्र में पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने सपत्नीक अपने मताधिकार का उपयोग किया तथा मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।

अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी, एसडीएम हुजूर वैशाली जैन मताधिकार का उपयोग किया

लोकसभा निर्वाचन में रीवा संसदीय क्षेत्र के लिए 26 अप्रैल को मतदान हुआ। जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं जिला अधिकारियों ने निर्वाचन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए समय निकालकर मतदान का कर्तव्य निभाकर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। आईजी कार्यालय एवं शहर के अन्य मतदान केन्द्रों में अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी, एसडीएम हुजूर वैशाली जैन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रेयस गोखले, एसडीएम गुढ़ अनुराग तिवारी, अधीक्षण अभियंता विद्युत मंडल बृजेश कुमार शुक्ला, तहसीलदार हुजूर शिवशंकर शुक्ला, सहायक संचालक जनसंपर्क उमेश तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी शिवप्रसन्न शुक्ला, जिला ई-गवर्नेंस मैनेजर आशीष दुबे ने भी मतदान किया।

Share This Article