रीवा – बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं ने उत्साह से किया मतदान

Satnafirst Desk
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

रीवा, 27 अप्रैल. लोकसभा निर्वाचन में रीवा संसदीय क्षेत्र के लिए संपन्न हुये मतदान में जिले भर में बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं की भागीदारी विशेष रही। उन्होंने उत्साहपूर्वक लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता निभाते हुए मतदान किया।

रीवा शहर के पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में 77 वर्षीय बी.बी. अरजरिया एवं 92 वर्षीय रमा तन्खा तथा सीएम राइज स्कूल में 77 वर्षीय सुलोचना दुबे ने उत्साहपूर्वक मतदान किया।

 विधानसभा क्षेत्र त्योंथर के मतदान केन्द्र क्रमांक 180 अतरैला में दिव्यांग रत्नाकर प्रसाद तिवारी, सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 151 पटेहरा में दिव्यांग मतदाता संतोष कचेर, विधानसभा क्षेत्र त्योंथर अन्तर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 5 पटहट में दिव्यांग बच्चालाल केवट तथा रीवा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 122 में दिव्यांग मतदाता 61 वर्षीय रूकमणिदेवी ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

मऊगंज विधानसभा क्षेत्र में 100 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता को केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल के इंस्पेक्टर आरएन तिवारी ने मतदान कराने में सहयोग करते हुए अपनी जिम्मेदारी भी निभाई।

गोड़हर मतदान केन्द्र में कई दिव्यांगों ने किया मतदान – बीएलओ ने किया सहयोग

जिले के अन्य मतदान केन्द्रों की तरह रीवा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 30 शासकीय हाई स्कूल गोड़हर में प्रात: 7 बजे से मतदान आरंभ हुआ। मतदान केन्द्र में सुबह से ही मतदाताओं की कतार लग गई। बुजुर्गोंयुवा मतदाताओं तथा महिला मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। निर्वाचन आयोग द्वारा घर से ही डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा देने के बावजूद कई दिव्यांगों ने मतदान केन्द्र जाकर मतदान करना बेहतर समझा। गोड़हर मतदान केन्द्र में भी कई दिव्यांगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। दिव्यांगों को कतार से अलग ले जाकर बिना प्रतीक्षा कराए मतदान की सुविधा दी गई। मतदान केन्द्र गोड़हर में तैनात बीएलओ महेन्द्र श्रीवास्तव ने दिव्यांगों को मतदान कराने में पूरी सक्रियता से योगदान दिया। इस मतदान केन्द्र में दिव्यांग मतदाता हरिलालप्रमोद कुशवाहाअनूप तिवारी तथा प्रतीक शुक्ला ने उत्साह से मतदान किया। लोकतंत्र के महायज्ञ में दिव्यांगता के बावजूद दिव्यांग मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ मतदान करके अपना योगदान दिया। उनका उत्साह सामान्य मतदाताओं के लिए भी बहुत प्रेरक है। इस मतदान केन्द्र में 86 वर्षीय जगदीश शुक्ला, 94 वर्षीय सुरेन्द्रमणि त्रिपाठी तथा 88 वर्षीय छोटेलाल ने मताधिकार का उपयोग करके अपना कर्त्तव्य निभाया।

Share This Article