सतना 27 अप्रैल. लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये सतना और मैहर जिले की सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों के लिये मतदान का सिलसिला प्रातः 7 बजे से लगातार जारी रहा। मतदान केंद्रों में किये जा रहे मतदान के प्रतिशत की जानकारी संकलित करने जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट भवन के ई-दक्ष केंद्र में कम्युकिशेन सेंटर स्थापित किया गया था। जिसमें मतदान शुरु होने से हर दो घंटे में मतदान प्रतिशत की विधानसभावार जानकारी संकलित कर निर्वाचन आयोग को भेजी गई।
जिला निर्वाचन कार्यालय के कम्युनिकेशन प्लान से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 में सतना संसदीय क्षेत्र के लिये शाम 6 बजे तक किये गये मतदान के अनुसार विधानसभा चित्रकूट में 57.06 प्रतिशत, रैगांव में 60.75 प्रतिशत, सतना में 61.92 प्रतिशत, नागौद में 62.05 प्रतिशत, मैहर में 63.26 प्रतिशत, अमरपाटन में 57.41 प्रतिशत एवं विधानसभा रामपुर बघेलान में 59.72 प्रतिशत औसत मतदान हुआ। इस प्रकार सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 60.37 प्रतिशत औसत मतदान हुआ। मतदान के प्रतिशत के वास्तविक आंकड़े पीठासीन अधिकारी की डायरी से संकलित कर ही प्राप्त किये जा सकेंगे।
मतदाताओं के बीच आकर्षण का केंद्र बने आदर्श मतदान केंद्र
देर रात तक पहुंचते रहे मतदान दल, व्यकंट 1 में जमा कराई गई सामग्री
जिला निर्वाचन अधिकारी ने षांतिपूर्ण मतदान के लिये जताया आभार
सतना संसदीय क्षेत्र के सतना और मैहर जिले में निर्विघ्न और शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अनुराग वर्मा ने मतदाताओं, नागरिकों, चुनाव ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों तथा सुरक्षा कर्मियों का आभार जताया है। कलेक्टर वर्मा ने समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों तथा राजनैतिक दलों एवं अभ्यर्थियों से मिले सहयोग के लिए भी उनका आभार माना है।
