सिंचाई न्यूनतम चक निर्धारण के लिये अंतर्विभागीय समिति का पुनर्गठन

Satnafirst Desk
2 Min Read
  • न्यूनतम चक की अनुशंसाएँ एक सप्ताह में देने के निर्देश.

वित्त विभाग को शामिल करते हुए कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समिति का पुनर्गठन किया गया है। समिति के अन्य सदस्यों में प्रमुख सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विभाग, प्रमुख सचिव वित्त, सचिव नर्मदा घाटी विकास विभाग, सचिव जल संसाधन विभाग, आयुक्त किसान कल्याण-कृषि विकास संचालनालय, सदस्य अभियांत्रिकी नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण को शामिल किया गया है।

प्रमुख अभियंता जल संसाधन विभाग को समिति का सदस्य सचिव बनाया गया है। गठित समिति सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली परियोजना में न्यूनतम चक की अनुशंसाएँ राज्य शासन को एक सप्ताह में प्रस्तुत करने के लिये कहा गया है।

Share This Article