डी.एलएड, आईटीआई में प्रवेश के लिये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Satnafirst Desk
1 Min Read
सतना 18 मई. मध्यप्रदेश की समस्त शासकीय तथा अशासकीय आईटीआई में विभिन्न व्यावसायिक पाठयक्रमों में प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इंटरनेट के माध्यम से अपने स्तर अथवा ऑनलाईन सहायता केन्द्रों के माध्यम से विभाग के पोर्टल www.dsd.mp.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
आईटीआई में प्रवेश के लिये रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। प्रवेश से संबंधित समस्त जानकारी कौशल विकास संचालनालय पोर्टल पर उपलब्ध है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 मई है।

डी.एलएड पाठ्यक्रम के लिये प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

WhatsApp Group Join Now

प्रदेश के समस्त जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान तथा अशासकीय महाविद्यालयों में डीएलएड पाठ्यक्रम में शिक्षण सत्र 2024-25 के लिये पंजीयन की प्रक्रिया 13 मई से एम पी ऑनलाईन के माध्यम से शुरू कर दी गई है।

उक्त संस्थानों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल की वेबसाइट पर जाकर प्रवेश संबंधी समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद वे अपना ऑनलाइन पंजीयन कर सकते है। प्रथम चरण के पंजीयन की अंतिम तिथि 26 मई निर्धारित की गई है।

Share This Article