मध्य प्रदेश मे अर्धशतक के नजदीक पंहुचा पारा, सुबह 11 बजे 48℃

Satnafirst Desk
3 Min Read
भोपाल, 28 मई. मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का दौर जारी है. नौतपा का आज चौथा दिन है. जिसका असर दिखना शुरु हो गया है. प्रदेश का तापमान अर्धशतक के करीब पहुंच गया है. बढ़ते तापमान के कारण एमपी भट्टी की तरह तप रहा है. प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान भिंड और निवाड़ी में 48.7℃ दर्ज हुआ. जबकि दतिया में 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
बताया जा रहा है कि सोमवार को प्रदेश में तापमान ने सीजन का रिकॉर्ड तोड़ दिया. प्रदेश के 10 साल के इतिहास में दूसरी बार इतना तापमान दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने आज मंगलवार को भी कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिक ए पी शुक्ला के अनुसार निवाड़ी के पृथ्वीपुर और भिंड जिले में अधिकतम तापमान मंगलवार को 48.7 डिग्री तक पहुंच गया, जो कि एमपी के इतिहास में 20 साल में दूसरी बार हुआ है.
WhatsApp Group Join Now

इससे पहले 13 मई 2022 और 14 मई 2022 को भिंड में तापमान 48.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था. इसी तरह दतिया दूसरा सबसे गर्म जिला रहा. यहां तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि खजुराहो में 47.2, गुना में 47.2, दमोह में 47, शिवपुरी में 46 और भोपाल में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

मंगलवार के लिए अलर्ट
यहां लू का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने राजगढ़, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर कलां, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में तीव्र लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है. जबकि शाजापुर में लू चलने का रेड अलर्ट है.
लू का येलो अलर्ट
 विदिशा, रायसेन, सीहोर, खण्डवा, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, देवास, आगर मालवा, दमोह और राजधानी भोपाल में में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
इन जिलों में बारिश की संभावना
IMD के मुताबिक, बुराहनपुर, बड़वानी, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, मैहर में लू चलने की संभावना जताई गई है. वहीं मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्ना जिलों में गरज-चमक के बारिश की संभावना है.
Share This Article