सिंहस्थ के लिये होंगे 20 हजार करोड़ रुपये लागत से खंडवा, उज्जैन सहित अन्य नगरों में कार्य

Satnafirst Desk
4 Min Read
  • प्रदेश में हरियाली अमावस्या तक साढ़े 5 करोड़ पौधे रोपित करने का लक्ष्य,
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने रामघाट पर मां शिप्रा को चुनरी अर्पण की.
WhatsApp Group Join Now

भोपाल, 17 जून. वर्षाकाल में हरियाली अमावस्या तक प्रदेश में कुल साढ़े 5 करोड़ पौधे रोपित किये जायेंगे। यह बात मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने आज गंगा दशमी के अवसर पर दो दिवसीय शिप्रा तीर्थ परिक्रमा के समापन अवसर पर रामघाट पर आयोजित समारोह में कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरचनाओं के संरक्षण का संकल्प साकार हो रहा है। हमारा उद्देश्य है कि प्रदेश की नदियां एवं जलाशय और अन्य जल स्त्रोत संरक्षित होकर प्रदूषणमुक्त रहें।

प्रदेश में चले जल गंगा संवर्धन अभियान में 5 जून से आज तक 28 करोड़ लागत से शहरी क्षेत्र में 2700 से अधिक एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 26 करोड़ रुपये लागत से 2300 से अधिक संरचनाओं का निर्माण एवं जीर्णोद्धार हुआ है। उज्जैन के शहरी क्षेत्र की जल संरचना का भी सुधार कार्य हुआ है, जिसके बाद वह सुन्दर नजर आयेगी। प्रदेश में 212 नदियों का संरक्षण करने का संकल्प लिया गया है, जिसमें उद्गम से लेकर अन्तिम छोर तक संरक्षण का कार्य किया जायेगा।

इस अवसर पर प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ यादव ने गंगा दशहरा पर्व को भव्य, पावन और अलौकिक रूप प्रदान किया हैं। रामघाट पर चारों ओर एक नई आभा नजर आ रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव के नेतृत्व में प्रदेश में जल संरचनाओं के संरक्षण का अद्भुत कार्य किया गया। हमारे पुरातात्विक और ऐतिहासिक धरोहर सहजने और संवारने का काम किया है। \

तीन पुस्तकों एवं ऑडियो-वीडियो सीडी का विमोचन

मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा मध्य प्रदेश में पहली बार सैटेलाइट मैपिंग के साथ उज्जैन की नदियों के वैज्ञानिक विश्लेषण पर आधारित ग्रंथ ‘शिप्रा अमरता का आह्वान’ लेखक निदेशक महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ श्रीराम तिवारी, शिप्रा अमृतसम्भवा, सदानीरा (जल का उत्सव) पुस्तकों एवं हैदराबाद के भरत चौधरी की सदानीरा-अंबुनी ऑडियो- वीडियो सीडी का विमोचन किया गया। 

विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां शिप्रा को चुनरी ओढ़ाई

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने गंगा दशहरा पर्व पर सपत्नीक मां शिप्रा की विधि विधान से पूजन-अर्चन कर आरती की और मां शिप्रा के रामघाट पर दोनों तटों से 350- 350 फीट की 2 चुनरी ओढ़ाई। इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। पूजा-अर्चना पं.गौरव उपाध्याय द्वारा कराई गई। पंडित गौरव उपाध्याय और उनके दल द्वारा मुख्यमंत्री डॉ यादव को रामचरित मानस एवं बाबा महाकाल का चित्र भेंट किया गया।

इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, यात्रा संयोजक महन्त रामेश्वरदास महाराज, सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सदस्य बालयोगी उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, रमेश मेंदोला, महापौर मुकेश टटवाल, महापौर इन्दौर पुष्यमित्र भार्गव, सभापति कलावती यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर, बहादुर सिंह बोरमुंडला, विवेक जोशी, मां शिप्रा तीर्थ परिक्रमा के अध्यक्ष नरेश शर्मा, संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, निदेशक महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ श्रीराम तिवारी सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Share This Article