- मंत्री सारंग ने दी बधाई.
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिये यूएएस के प्रख्यात प्रशिक्षक श्री करीम को विशेष प्रशिक्षण देने के लिये आमंत्रित किया गया था। करीम ने अब तक 3 चरणों में देश के विख्यात बी-बॉय आरिफ चौधरी के साथ प्रदेश के युवाओं को प्रशिक्षित किया था। भोपाल के बी-बॉय ऐंटीक अंकित कुशवाह का चयन ब्रिक्स गेम-2024 के लिये हुआ है। खेल अकादमी के खिलाड़ी नरेश का चयन सी-2 इवेन्ट के लिए भारतीय टीम में हुआ है। नरेश रशिया रवाना हो गये हैं। प्रतियोगिता 19 से 23 जून 2024 तक रशिया के कज़ान में आयोजित होना है।
संचालक खेल गुप्ता से खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट
संचालक खेल ने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी ली। सौजन्य भेंट के दौरान रोमानिया के प्रशिक्षक श्री कॉन्ड्रेट पीटर और कैप्टन पीजूष कांती बरोई ने प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी। संचालक खेल ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। संयुक्त संचालक खेल श्री बी.एस. यादव और अकादमी प्रभारी श्रीमती शिप्रा श्रीवास्तव उपस्थित थीं।
