WhatsApp Group Join Now
– खेल मंत्री सारंग ने दी बधाई.
भोपाल, 19 जून. मिनी आरेंज आईटीएफ ट्रायथ्लॉन सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप 15 और 16 जून को हैदराबाद में हुई। प्रतियोगिता में खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, एक रजत और एक काँस्य कुल 5 पदक अर्जित कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने पदक विजेताओं के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुए बधाई दी है।
सीनियर पुरुष वर्ग में रोशन गोड स्वर्ण पदक, जूनियर महिला वर्ग में कु. दुर्विशा 2 स्वर्ण, सीनियर पुरुष वर्ग में अंकुर चहर रजत पदक, सीनियर महिला वर्ग में कु. रमा सोनकर ने काँस्य पदक हासिल किया है।
