– कॉंग्रेस विधायकों ने एप्रिन पहनकर परिसर मे किया हंगामा
भोपाल, 1 जुलाई. मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हुआ. पहले दिन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस विधायक एप्रिन पहनकर पहुंचे और नर्सिंग घोटाले को लेकर नारेबाजी की. कांग्रेस ने तय किया है कि नर्सिंग घोटाले पर स्थगन प्रस्ताव लाएगी.
सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है. उमंग सिंगार ने फिर से नर्सिंग घोटाले पर चर्चा करने की मांग की. इस पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि डॉ मोहन यादव की सरकार चर्चा करने से भागती नहीं है, लेकिन सदन नियमों से चलता है.
नर्सिंग घोटाले की जांच चल रही है
नर्सिंग घोटाले पर कांग्रेस के हंगामे पर डिप्टी सीएम और चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल का ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसपर राजनीति कर रही है, जबकि नर्सिंग घोटाले की जांच चल रही है. सीबीआई खुद इस मामले में जांच कर रही है. कांग्रेस ऐसे मुद्दे को हवा दे रही है, जिसकी पहले ही सरकार जांच कराने का आदेश दे चुकी है.
नर्सिंग घोटाले के बाद सहकारिता मामले में घिरे मंत्री सारंग अपनी ही पार्टी के विधायक से घिरे विश्वास सारंग विधायक देवेंद्र कुमार जैन ने सहकारी बैंक में लगाये घोटाले का आरोप..
सहकारी केंद्रीय बैंक शिवपुरी में घोटाले का आरोप..
शिवपुरी सहकारी बैंक में कौन कौन अधिकारी घोटाले में लिप्त है उनकी मांगी जानकारी.. मंत्री विश्वास सांरग ने दिया जबाव.. जांच चल रही है कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी.. सदन में नर्सिंग घोटाले पर हंगामा जारी विपक्ष ने तुरन्त चर्चा की मांग की अध्यक्ष ने कहा कि विचार करेंगे. विपक्ष तुरन्त चर्चा की मांग पर अड़ा.
