शहडोल :मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि शहडोल संभाग की भूमि वरदानी भूमि है यहां मां नर्मदा का उद्गम स्थल है यहां खनिज संपदा का अपार भंडार है। उन्होंने कहा कि सरकार के खजाने में शहडोल संभाग का बहुत बड़ा योगदान है, शहडोल संभाग में अपार खनिज संसाधन है, जो सरकार को वित्तीय क्षेत्र में मजबूत बनता है।
उन्होंने कहा है कि हमारी सरकार ने भी शहडोल संभाग के विकास के क्षेत्र में कई कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि जब शहडोल जिले से उमरिया जिले को बनाया गया तब शहडोल जिला छोटा न लगे इस कारण से शहडोल को संभाग बनाया गया तथा शहडोल को उमरिया, कटनी एवं रीवा से जोड़ने के लिए सड़कों का निमार्ण कराया गया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ला शुक्रवार को शहडोल में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उप मुख्यमंत्री शुक्ला ने कहा कि हमारी सरकार विंध्य क्षेत्र के विकास के लिए भी कईअनेक कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि हमारे विंध्य क्षेत्र के बाणसागर बांध में आईलैंड बनाया है जो की शहडोल जिले के सरसी ग्राम में बनाया गया है। उन्होंने कहा कि विंध्य क्षेत्र के लोग मालदीप एवं लक्षद्वीप ना जाकर इस सरसी रिसोर्ट में मालदीप एवं लक्षद्वीप जैसे माहौल का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ऐसे ही कई अनेक निरंतर कार्य विंध्य क्षेत्र के लिए करती रहेगी और एक दिन विंध्य क्षेत्र हिंदुस्तान में सबसे विकसित क्षेत्र में आगे रहेगा। उन्होंने कहा कि बिंध्य क्षेत्र के रीवा में एशिया का सबसे बड़ा सोलर प्लांट लगाया गया है। जब विध्य क्षेत्र के रीवा में सोलर प्लांट लगाया गया तब इस सोलर प्लांट की प्रशंसा अमेरिका एवं ब्रिटेन के बड़े-बड़े अखबारों में भी की गई थी, जो हमारे विंध्य क्षेत्र के लिए बड़े गर्व की बात है।
