इंदौर में निजी फायनेंस कंपनी के नाम पर ठगी

Satnafirst Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

इंदौर। मध्य प्रदेश में ऑनलाइन ठगी लगातार बढ़ रही है। खरीद और लेनदेन में तेजी के साथ ही साइबर ठगी के मामलों मे वृद्धि हो रही है। ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से आ रहा है जहाँ एक व्यापारी ने निजी फायनेंस कंपनी से लोन के लिए आवेदन किया था, लेकिन बदमाशों ने प्रोसेसिंग फीस और जीएसटी के नाम पर उनसे हजारों रुपये ऐंठ लिए। ठगी का पता चलने पर व्यापारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ठगी करने वालों के अकाउंट सीज करते हुए जाँच शुरू कर दी है।

एडिशनल डीसीपी झोन वन ने कहा कि फरियादी ने बताया कि अपने पिता के नाम से निजी फायनेंस कंपनी से एक लाख का लोन लिया हुआ था बाद में फिर एक लाख का लोन लेने के लिए फरियादी ने निजी फायनेंस कंपनी की ऑन लाइन एजेसी के जरिये अप्लाई किया। अप्लाई करने के बाद एक फोन फरियादी के पास अनजान नंबर से आया और फोन करने वाले ने कहा कि आपका लोन सेंशन हो जाएगा जिसके चलते आपको प्रोसेसिंग फीस 2550 रुपए देनी होगी। फरियादी ने फोन करने वाले पर विश्वास करते हुए उसके कहे अनुसार पेमेंट कर दिया।

इसके कुछ भी देर के बाद एक बार फिर अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल फिर फरियादी के पास आया फोन करने वाले ने खुद को ऑफिशियल अधिकारी बताते हुए जीएसटी के नाम पर 8999 भरने के लिए कहा फोन करने वाले की बात पर फिर एक बार विश्वास करते हुए फरियादी ने यह रकम भी उसके बताएं अकाउंट में जमा कर दी। फोन करने वाले ने रकम भर देने के बाद फरियादी से फिर एक ओर फार्मेट बताते हुए 17000 रुपए भरने को कहा जिस पर फरियादी को शंका हुई और उसने तुरंत ही पुलिस को शिकायत की।

Share This Article