रीवा तथा मऊगंज जिले में गेंहू उपार्जन के लिए 55 खरीदी केन्द्र निर्धारित

Satnafirst Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

रीवा : 7 फरवरी.  रीवा तथा मऊगंज जिले में समर्थन मूल्य पर गेंहू उपर्जान के लिए किसानों का 5 फरवरी से एक मार्च तक पंजीयन किया जा रहा है। किसान कॉमन सर्विस सेंटर तथा किसान एप के माध्यम से भी आनलाइन पंजीयन करा सकते हैं।

जिले भर में 55 गेंहू खरीदी केन्द्रों में भी किसानों को पंजीयन की सुविधा दी गयी है। आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराके किसान खरीदी केन्द्रों में नि:शुल्क पंजीयन करा सकते हैं। इस संबंध में अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी ने बताया कि तहसील गुढ़ में बदवार, गुढ़, दुआरी तथा महसांव एवं तहसील जवा में डभौरा, बरहुला, रिमारी, कोनी एवं जवा में खरीदी केन्द्रों में पंजीयन किया जा रहा है।

अपर कलेक्टर ने बताया कि तहसील त्योंथर में अमाव, त्योंथर, चन्द्रपुर, चाकघाट, ढखरा, अतरैला, परसिया, कुठिला, पड़री, रायपुरचाक, मांगी, नौवस्ता, सोहर्वा तथा सोहागी में पंजीयन किया जा रहा है। मनगवां तहसील में खरीदी केन्द्र गढ़, मगनवां, गंगेव, उमरी, कदैला, बांस, टिकुरा तथा डेल्ही में पंजीयन की सुविधा है।

रायपुर कर्चुलियान तहसील में मनिकवार, पड़रिया, रायपुर कर्चुलियान तथा व्यवहरा खरीदी केन्द्र एवं सेमरिया तहसील में भमरा, बम्हनी, सेमरिया, बीड़ा तथा बड़ागांव में पंजीयन किया जा रहा है। सिरमौर तहसील में हिनौती, तिलखन, देवास एवं खैरहन में पंजीयन की सुविधा है।

तहसील हुजूर में बहुरीबांध, बम्हौरी, करहिया मंडी, चोरहटा, बिहरा, खौर, कनौजा, टीकर, गोविंदगढ़, मड़वा तथा लक्ष्मणपुर में किसान पंजीयन करा सकते हैं।

Share This Article