कलेक्टर और एसपी ने चित्रकूट में अमावस्या मेले की तैयारी का किया निरीक्षण

Satnafirst Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सतना 7 फरवरी. कलेक्टर अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने चित्रकूट पहुंचकर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थस्थल चित्रकूट में अमावस्या मेले में अत्यधिक संख्या में श्रृद्धालुओ की पंहुचने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुये प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ मेले की सुरक्षा और कानून व्यवस्था का जायजा लिया।

कलेक्टर वर्मा और पुलिस अधीक्षक गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान चित्रकूट के मंदाकिनी घाट, परिक्रमा स्थल सहित विभिन्न प्रमुखों चौराहों, आवागमन के मार्गों और स्थानों का भ्रमण करते हुये अधिकारियों से मेले की तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर वर्मा ने अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन के साथ-साथ सुरक्षा के कड़े प्रबंध और व्यवस्थायें चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिये। इस मौके पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी सहित मेले की ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article