डबल इंजन की सरकार कैसे काम करती है, मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ उदाहरण – प्रधानमंत्री मोदी

Satnafirst Desk
4 Min Read
  • मोदी ने की क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय की घोषणा, मोदी की गारंटी है 3 करोड़ लखपति दीदी बनेंगी, झाबुआ के गोपालपुरा में जनजातीय बंधुओं को संबोधन, लगभग 7500 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि झाबुआ यात्रा लोक सेवक के रूप में प्रदेश की जनता का आभार प्रकट करने के उद्देश्य से है, जिसने विधानसभा में विकास के प्रति जो प्रतिबद्धता जताई. उन्होने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेशवासियों की विकास के प्रति प्रतिबद्धता निरंतर दृढ़ रहेगी. मोदी ने कहा कि झाबुआ, खरगोन, अलीराजपुर, धार, बड़वानी सहित मध्यप्रदेश के लिए करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण, गांवों की बेहतरी के लिए आदर्श गांव योजना में जारी राशि, बेहतर कनेक्टिविटी के लिए बड़ी रेल परियोजनाएं, रतलाम और मेघनगर रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण और जनजातीय समाज की दो लाख बहन बेटियों के खातों में जारी 1500-1500 रुपए देने जैसे विकास के काम बताते हैं कि मध्यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार डबल तेजी से काम कर रही है. मोदी ने टंट्या मामा के नाम पर क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय की घोषणा की.

कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा व श्री फग्गन सिंह कुलस्ते पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्रिगण, खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा, जनजातीय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री समीर उराम तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रधानमंत्री मोदी को वनवासी राम का स्मृति चिन्ह तथा तीर कमान भेंट कर उनका अभिवादन किया गया। इस अवसर पर क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय पर केंद्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया.

शिक्षा के अभाव में जनजातीय बच्चे पीछे नही रहें

मोदी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का फैसला सरकार ने लिया। टंट्या मामा के बलिदान को याद कर आज बलिदान दिवस मनाया जाता है और उन्हीं के नाम पर क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय की घोषणा की जा रही है। मोदी ने जनजातीय समाज के गौरव तिलका मांझी को याद करते हुए कहा कि उन्होने 1784 में बिहार के भागलपुर के कमिश्नर को तीर से मार दिया था। आज ऐसे वीर पुरुष की जन्म जयंती है। झाबुआ, रतलाम, खरगोन, धार और आसपास के युवाओं की उच्च शिक्षा आसान होगी। 

मध्यप्रदेश को 24 गुना पैसा रेलवे के विकास के लिए

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछली सरकार की तुलना में 24 गुना पैसा रेलवे के विकास के लिए मध्य प्रदेश भेजा जा रहा है। लगभग साढ़े तीन हजार करोड़ रुपए की रेल परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है।  मोदी ने कहा कि डबल इंजन सरकार से मध्यप्रदेश के युवाओं- महिलाओं- जनजातीय लोगों की अपनी एक अलग पहचान बन रही है। यहां के पिथोरा पेंटिंग्स, बाघ प्रिंट साड़ी के लिए बड़ा बाजार तैयार होने लगा है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के लंबे कालखंड के बाद जनजातीय सम्मान, गौरव और स्वाभिमान को स्थापित किया है।

Share This Article