एपीएस विश्वविद्यालय में आखिरकार हुई लोकपाल की नियुक्ति

Satnafirst Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

– यूजीसी ने रीवा विश्वविद्यालय को किया था डिफाल्टर

रीवा, 15 फरवरी. अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में आखिरकार लोकपाल की नियुक्ति हो गई. रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के पूर्व कुलपति संत प्रसाद गौतम लोकपाल नियुक्त किये गये है. लोकपाल की नियुक्ति विश्वविद्यालय के द्वारा न किये जाने पर यूजीसी ने डिफाल्टर घोषित कर दिया गया था.

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली के दिशा निर्देश में अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा में लोकपाल पद पर नियुक्ति की जानी थी. लेकिन विश्वविद्यालय में लोकपाल की नियुक्ति समय पर नही हो पाई थी. जिसको लेकर यूजीसी ने विश्वविद्यालय को डिफाल्टर घोषित कर दिया था. दरअसल अनुदान आयोग नई दिल्ली के निर्देश पर विश्वविद्यालय को लोकपाल पद पर नियुक्ति की जानी थी. जिसके लिये सितम्बरर 2023 में विश्वविद्यालय द्वारा आवेदन निकाला गया. लेकिन अंतिम तिथि 4 अक्टूबर 2023 तक कोई आवेदन प्राप्त नही हुआ.

जिसके बाद लोकपाल की नियुक्ति के लिये निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र एक बार पुन: 18 जनवरी को आमंत्रित के लिये विज्ञापन जारी किया गया. जिसकी अंतिम तिथि 12 फरवरी दी गई है. लोकपाल पद पर रानी दुर्गावति विश्वविद्यालय जबलपुर के पूर्व कुलपति संत प्रसाद गौतम की नियुक्ति की गई है. जिसका बकायदे आदेश भी विश्वविद्यालय द्वारा जारी कर दिया गया है.

Share This Article