चम्बल परियोजना नीमच को बनाएगी पंजाब, हरियाणा के समतुल्य – मुख्यमंत्री

Satnafirst Desk
2 Min Read
  • नीमच एयर-स्ट्रिप का उन्नयन होगा,नागरिकों को एयर एम्बुलेंस सुविधा भी मिलेगी
WhatsApp Group Join Now

भोपाल. 23 फरवरी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नीमच क्षेत्र का शीघ्र विकास होगा। पार्वती-काली सिंध-चम्बल लिंक परियोजना मध्यप्रदेश के दस जिलों को पेयजल और सिंचाई जल उपलब्ध करवाने का कार्य करेगी। नीमच अंचल को विशेष लाभ मिलेगा। यह इलाका फसलों से लहलहाएगा। नीमच पंजाब और हरियाणा के समतुल्य होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नीमच में आयोजित कार्यक्रम में 752.09 करोड़ की लागत के विभिन्न 20 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 593.48 करोड़ के 4 विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास तथा 158.61 करोड़ लागत के विभिन्न 16 कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ पत्र भी वितरित किये। डॉ. यादव ने विभिन्न विभागों द्वारा विकास गतिविधियों, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित वृहद प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नीमच शहर में आयोजित जन आभार यात्रा में भी शामिल हुए। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरेंद्र कुमार सखलेचा और स्व. सुन्दरलाल पटवा का सम्मान पूर्वक स्मरण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच के विकास से संबंधित जो प्रमुख घोषणाएं कीं इसमें नीमच में स्टेडियम निर्माण, श्रद्धा स्थल भादवा माता में सुविधायुक्त अस्पताल एवं फिजियोथैरेपी सुविधा, नीमच की बंगला बगीचा से जुड़ी राजस्व समस्या का निराकरण, मनासा कुकड़ेश्वर बॉयपास, कुकड़ेश्वर में शासकीय महाविद्यालय, सिंगौली में स्नातकोत्तर कॉलेज, जावद में वर्तमान 40 बिस्तर अस्पताल का 100 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन, रतनगढ़ सामुदायिक केंद्र का उन्नयन, जावद से मोरवन डबल रोड निर्माण शामिल है।

Share This Article