– अभिषेक गहलोत आयुक्त नगर पालिक निगम सतना को मुख्य महाप्रबंधक मप्र भवन विकास निगम, भोपाल.
भोपाल. 24 फरवरी (विशेष संवाददाता). राज्य शासन ने शुक्रवार देर रात्रि में राज्य प्रशासनिक सेवा के 66 अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किये हैं।
आदेश में नंदा भलावे कुशरे उप सचिव जीएडी (पूल) को उप संचालक नरोन्हा प्रशासन अकादमी, भोपाल, कमलेश पुरी डिप्टी कलेक्टर जिला उमरिया को जिला मउगंज, सपना अनुराग जैन अपर संचालक नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर को कार्यकारी संचालक औ के वि निगम, क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर, अभिषेक दुबे अपर कलेक्टर जिला रायसेन को उप सचिव मप्र शासन लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, विशाल चौहान अपर कलेक्टर जिला मंदसौर को कार्यकारी संचालक औ के वि निगम, क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल, एकता जायसवाल क्षेत्रीय उपायुक्त भू- अभिेलेख सागर को भू- प्रबंधन अधिकारी देवास, श्रीमती श्वेता पवार उप सचिव गृह विभाग को अपर कलेक्टर रायसेन, श्यामेन्द्र जायसवाल उपायुक्त राजस्व सागर को अपर आयुक्त नगर पालिक निगम, इंदौर, राजेश राठौड़ कार्यकारी संचालकक मप्र औ के वि निगम इंदौर को क्षेत्रीय कार्यालय उज्जैन किया है.
इसी तरह से अभिषेक गहलोत आयुक्त नगर पालिक निगम सतना को मुख्य महाप्रबंधक मप्र भवन विकास निगम, भोपाल, राकेश सिंह मरकाम डिप्टी कलेक्टर जिला निवाड़ी को जिला दमोह, शिखा पोरस नरवाल उप सचिव लोस्वायां विभाग, इकबाल मोहम्मद संयुक्त कलेक्र जिला भोपाल को जिला भिण्ड, श्रीमती सुलेखा सुदेश उईके महाप्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, को अपर कलेक्टर जिला सिवनी, मनोज कुमार वर्मा अपर आयुक्त नगर पालिक निगम इंदौर को महाप्रबंधक ना आ नि भोपाल, दिनेश चन्द्र शुक्ला अपर कलेक्टर जिला निवाड़ी को जिला शिवपुरी, विनोद भार्गव उप सचिव साप्रवि (पूल) को अपर कलेक्टर सागर, अविनाश रावत संयुक्त कलेक्टर जिला दमोह को जिला रीवा, विकास कुमार सिंह संयुक्त कलेक्टर भिण्ड को मैहर, प्रमोद कुमार सेन गुप्ता संयुक्त कलेक्टर जबलपुर को जिला सिंगरौली, वंदना जाट संयुक्त कलेक्टर जिला सिवनी को जिला नरसिंहपुर, राजेश कुमार गुप्ता संयुक्त कलेक्टर विदिशा को संचालक अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान, भोपाल, आकाश श्रीवास्तव कार्यकारी संचालक औ के वि निगम क्षेत्रीय कार्यालय, भोपाल को कार्यकारी संचालक औ के वि निगम कार्यालय, भोपाल, देवदत्त शर्मा डिप्टी कलेक्टर ग्वालियर को जिला भिण्ड, बलवीर रमन सिंह संयुक्त कलेक्टर छतरपुर को जिला रीवा, रामबाबू सिण्डोस्कर संयुक्त कलेक्टर दतिया को अशोक नगर तथा मुनीष सिंह सिकरवार संयुक्त कलेक्टर ग्वालियर को अपर आयुक्त नगर पालिक निगम ग्वालियर पदस्थ किया गया हैं।
इसी तरह से अनुराग सिंह संयुक्त कलेक्टर जबलपुर को सीधी के के स्थान पर जिला डिण्डोरी, राजीव समाधिया संयुक्त कलेक्टर शिवपुरी को ग्वालियर, सुश्री शिराली जैन अवर सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग को अवर सचिव कार्मिक साप्रवि, सुरेश जादव संयुक्त कलेक्टर मैहर को सिंगरोली, श्रीमती मोहिनी शर्मा संयुक्त कलेक्टर राजगढ़ को जिला विदिशा, रमेश चन्द्र खतेडि़या डिप्टी कलेक्टर धार को जिला खण्डवा, अखिल राठौर संयुक्त कलेक्टर शाजापुर को छतरपुर, श्रीमती अंकिता त्रिपाठी संयुक्त कलेक्टर पांढुर्णा को जिला छिंदवाडा, सुश्री फरहीन खान संयुक्त कलेक्टर सागर को अवर सचिव कार्मिक मप्र शासन साप्रवि, श्रीमती कामिनी ठाकुर संयुक्त कलेक्टर बालाघाट को जिला छिंदवाड़ा, श्रीमती पूजा तिवारी संयुक्त कलेक्टर नरसिंहपुर को जिला बैतूल, श्रीमती नेहा सोनी संयुक्त कलेक्टर छिंदवाड़ा को पांढुर्णा, रवि मालवीय संयुक्त कलेक्टर भिण्ड को दतिया, प्रमोद सिंह गुर्जर डिप्टी कलेक्टर नर्मदापुरम् को धार, सुश्री भारती मरावी डिप्टी कलेक्टर रीवा को डिण्डोरी, राहुल सिलाडि़या डिप्टी कलेक्टर पन्ना को जिला सतना, उमेश चन्द्र कौरव प्रभारी डिप्टी कलेक्टर बालाघाट को शिवपुरी, श्रीमती स्वाति उपाध्याय प्रभारी डिप्टी कलेक्टर खरगौन को सीहोर, संतोष्ज्ञ बिटोलिया प्रभारी डिप्टी कलेक्टर भोपाल को विदिशा, राजाराम प्रभारी डिप्टी कलेक्टर ग्वालियर को उज्जैन, राजीव कहार प्रभारी डिप्टी कलेक्टर बैतूल का नरसिंहपुर, दीपक पाण्डे प्रभारी डिप्टी कलेक्टर अनूपपुर को भोपाल, अवनीष मिश्रा प्रभारी डिप्टी कलेक्टर विदिशा को ओएसडी किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, सुशील कुमार साप्रवि (पूल) को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर राजगढ़, ममता पटेल प्रभारी डिप्टी कलेक्टर खण्डव को भू- अर्जन अधिकारी नघाविप्रा इंदौर, विवेक सोनकर प्रभारी डिप्टी कलेक्टर मंदसौर को रतलाम, श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव प्रभारी डिप्टी कलेक्टर ग्वालियर को नीमच, सुधीर कुशवाहा प्रभारी डिप्टी कलेक्टर निवाड़ी को सीहोर, रामनिवास चौधरी प्रभारी डिप्टी कलेक्टर छतरपुर को पन्ना, श्रीमती सरोज सिंह परिहार प्रभारी डिप्टी कलेक्टर बुरहानपुर को नर्मदापुरम, श्रीमती आशा परमार प्रभारी डिप्टी कलेक्टर झाबुआ को धार, महेन्द्र प्रताप सिंह किरार प्रभारी डिप्टी कलेक्टर शाजापुर को भू- अर्जन अधिकारी नघाविप्रा भोपाल, मनोज चौरसिया प्रभारी डिप्टी कलेक्टर नरसिंहपुर को उमरिया तथा रामनिवास सिकरवार प्रभारी डिप्टी कलेक्टर रीवा को मुरैना पदस्थ किया गया हैं।
