ग्रामोदय विश्वविद्यालय का 11वा दीक्षांत समारोह कल

Satnafirst Desk
1 Min Read
  • अपराह्न 2 बजे से,  बुधवार तक दीक्षांत पंजीयन होगा
WhatsApp Group Join Now

चित्रकूट, 28 फरवरी। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 29 फरवरी को अपराह्न दो बजे से होगा। कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने आज कार्यक्रम संयोजक प्रो आई पी त्रिपाठी और कुलसचिव नीरजा नामदेव से आयोजन के संबध में विचार विमर्श किया।

कुलसचिव नीरजा नामदेव ने बताया कि दीक्षांत कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास 28 फ़रवरी को अपराह्न 4 बजे से होगा। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह में डिग्री प्राप्त करने वालों को निर्धारित शुल्क जमा करके 28 फ़रवरी तक दीक्षांत पंजीयन कराना होगा।

उपकुलसचिव अकादमी डॉ कुसुम कुमारी सिंह और उपकुलसचिव परीछा डॉ ललित कुमार सिंह ने बताया कि यूजी, पीजी एवम पीएचडी डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा मैडल पाने वाले विद्यार्थियों की सूची और सम्पूर्ण विवरण यूनिवर्सिटी वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

समारोह संयोजक प्रो आई पी त्रिपाठी ने बताया भव्य समारोह के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई

Share This Article