WhatsApp Group Join Now
सीधी, 29 फरवरी. मध्य प्रदेश के सीधी से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां स्कूटी सवार 2 युवतियां ऑटो की ठोकर लगने से ट्रक के चपेट में आ गई। दोनों की मौके पर मौत हो गई।
मृतिका दोनों युवतियों में एक की पहचान हो गई, लेकिन स्कूटी में सवार दूसरी युवती की पहचान अभी तक नहीं हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री एवं वर्तमान सीडब्ल्यूसी के सदस्य कमलेश्वर पटेल ने जिला प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर उचित मदद की मांग कर जिला प्रशासन पर नो एंट्री के बाद बड़े वाहनों के प्रवेश पर सवाल खड़े किए है।
प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार नायब तहसीलदार,एएसपी,डीएसपी की समझाइश के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, रात होने से आज शवों का पीएम किया जाएगा।
