सतना में पंजीयन की कलेक्टर गाइडलाइन पर दावा-आपत्ति 1 मार्च तक

Satnafirst Desk
2 Min Read

सतना 28 फरवरी. वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये प्रस्तावित गाइडलाइन जनता के अवलोकन एवं आपत्ति सुझाव हेतु जिला पंजीयक कार्यालय कलेक्ट्रेट सतना में रखी गई है, जहां अवलोकन के पश्चात आपत्ति एवं सुझाव दिनांक 1 मार्च की शाम 5ः30 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।

WhatsApp Group Join Now

जिला पंजीयक डॉ कीर्ति सिंह ने बताया कि प्रस्तावित कलेक्टर गाईडलाइन वर्ष 2024-25 सभी संबंधित उप पंजीयक के कार्यालय में भी रखी गई है।

प्रबंधन विकास प्रशिक्षण के लिए आवेदन 1 मार्च तक

जिला समन्वयक सेडमैप ने सतीश कुमार वर्मा बताया कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत शासन व उद्यमिता विकास केन्द्र मध्यप्रदेश सेडमैप के माध्यम से सतना जिले में पांच दिनी प्रबंधन विकास कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत ऐसे उद्यमी उद्यमों में कार्य करने वाले कर्मचारी, भावी उद्यमी, इसके लिए पात्रता में किसी भी उद्यम का पंजीयन हो, उद्यमी महिला-पुरूष इस कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षण में हिस्सा लेने के लिए उद्यम का पंजीयन क्रमांक, कक्षा 10वीं की अंकसूची, आधार कार्ड, जाति प्रमाण व दो पासपोर्ट फोटो, आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष तक तथा कुल स्थान 25, 40 प्रतिशत अनुसूचित जाति के युवाओं हेतु आरक्षित की गई है।
आवेदन की अंतिम तिथि 1 मार्च 2024 है। इस संबंध की विस्तृत जानकारी जिला समन्वयक के मोबाइल नंबर 9827462488 पर संपर्क कर प्राप्त की सकती है।
Share This Article