झाँसी में आरपीएफ ना आने से नाराज यात्रियों ने चोर को ले गए बिलासपुर

Satnafirst Desk
3 Min Read
  • झांसी में रेलवे की लापरवाही.
WhatsApp Group Join Now

भोपाल, 7 जून. झांसी में रेलवे की लापरवाही का एक मामला सामने आया है. यहां यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराने के दावों की पोल खुलती नजर आई. दरअसल मध्य प्रदेश के दतिया के पास हजरत निजामुद्दीन पुरी समर स्पेशल एक्सप्रेस में यात्रियों ने एक चोर को पकड़ा. पकड़ा गया शख्स कथित तौर पर एक यात्री का मोबाइल चुरा रहा था. इसके बाद यात्रियों ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर झांसी स्टेशन पर RPF को भेजने की रिक्वेस्ट की. लेकिन RPF के जवान झांसी स्टेशन पर नहीं पहुंचे. इसके बाद गुस्साए यात्रियों ने चोर को कोच की एक खिड़की पर गमछे से बांध दिया. और इसी हालत में बिलासपुर तक ले गए.

बिलासपुर स्टेशन पर चोर को GRP के हवाले करते हुए यात्रियों ने मुकदमा दर्ज करवाया. जिसके बाद इस मामले को जांच के लिए GRP  झांसी को भेज दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 जून को हजरत निजामुद्दीन से पुरी जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन सुबह 11.30 बजे झांसी पहुंची. इससे पहले दतिया स्टेशन के पास यात्रियों ने एक चोर को मोबाइल चुराते हुए पकड़ लिया. पकड़ने के बाद पहले तो चोर की पिटाई हुई. उसके बाद रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर RPF को सूचना दी गई. ट्रेन के झांसी पहुंचने पर जब RPF स्टेशन पर नहीं पहुंची तो गुस्साए यात्रियों ने चोर को कोच में ही गमछे की मदद से खिड़की से बांध दिया. इस मामले में झांसी RPF कंट्रोल रूम की सफाई भी आई है. उन्होंने बताया कि यात्रियों की शिकायत पर सागर में ट्रेन को चेक किया गया था. इसमें एक महिला यात्री ने बताया कि दतिया के पास उनका मोबाइल चोरी हुआ है. उन्होंने बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराने की बात कही. जिसके बाद यात्रियों ने बिलासपुर में चोर को GRP को सौंप दिया. उन्होंने आगे बताया कि बिलासपुर में केस दर्ज करने के बाद अब मामले को झांसी GRP को भेजा जा रहा है. वहीं झांसी GRP थाना प्रभारी पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि अभी मुकदमा उनके पास नहीं आया है. लेकिन जैसे ही मामला आएगा वो इस पर कार्रवाई करेंगे..

Share This Article