भोपाल, 22 जुलाई. मध्य प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम आउट सोर्स कर्मचारी महासंघ की आपूर्ति निगम मुख्यालय सामाजिक न्यास भवन भोपाल मे आमसभा का आयोजन किया गया, जिसमे आउट सोर्स एवं संविदा कर्मचारियों की मागों एवं समस्याओं महासंघ की चुनाव की गतिविधियों पर विचार विमर्श उपरांत निगम मंडलों सहकारी संस्थाओं बोर्ड परिषद प्राधिकरण के वरिष्ठ कर्मचारी नेता अनिल बाजपेई को सर्व सम्मति से महासंघ का दूसरी बार प्रांताध्यक्ष चुना गया .
साथ ही कर्मचारी नेता अखिलेश पड़ोले को महासचिव एवं राजेश चौहान को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया इस अवसर पर भारी संख्या मे कर्मचारी उपस्थित थे निर्वाचित पदाधिकारियों को वरिष्ठ कर्मचारी नेता अरुण वर्मा गजेंद्र कोठरी संतोष मिश्रा ओ पी सोनी हतिम अली अंसारी श्यामसुंदर शर्मा एस सी त्रिपाठी सुरसरी पटेल सहित अनेकों कर्मचारी नेताओं ने बधाई दी है ।
