- परीक्षा संचालन के लिये कंट्रोल रुम स्थापित
सतना, 26 जून. मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा एनीमल हस्बेंड्री एवं डेयरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा इंट्रेस टेस्ट 2024 की परीक्षा 27 जून को आयोजित की जा रही है। सतना जिले में परीक्षा आयोजन के लिये मां मीरा कॉन्वेंट हायर सेकण्डरी स्कूल डेलौरा सतना को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 9 से 11 बजे तक एवं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।
कलेक्टर अनुराग वर्मा ने परीक्षा के सुचारु संचालन के लिये कलेक्टर कार्यालय सतना के एफ-17 कक्ष में कंट्रोल रुम स्थापित कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। जारी आदेशानुसार डिप्टी कलेक्टर एलआर जांगड़े परीक्षा को परीक्षा प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जिला नाजिर रामलखन वर्मा, गौरव कुमार गौतम और सहायक ग्रेड-3 आकाश यादव की ड्यूटी कंट्रोल रुम में लगाई गई है।
————
जनपद सभागार मझगवां में शिकायत निवारण शिविर
WhatsApp Group Join Now
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास सौरभ सिंह ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, लैंगिक उत्पीड़न तथा सामाजिक सुरक्षा एवं शासकीय योजनाओं का लाभ ने मिलने की शिकायतों के निराकरण के लिये शिविर का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग की विकासखंड स्तरीय बेंच द्वारा 26 जून को प्रातः 10 बजे से जनपद पंचायत सभागार मझगवां में शिकायतें सुनी जायेंगी एवं उनका निराकरण किया जायेगा। शिकायतों का पंजीयन 26 जून को प्रातः 9 बजे तक जनपद पंचायत मझगवां में किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आमजनों से शिकायत निवारण शिविर का लाभ लेने का अनुरोध किया है।
