सतना 13 मार्च. शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिये एमपी टॉस पोर्टल पर अनुसूचित जनजाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता नवीन एवं नवीनीकरण योजनांतर्गत विद्यार्थियों द्वारा शत-प्रतिशत आवेदन नहीं कर पाने के कारण अब 25 मार्च 2024 तक के लिये आवेदन करने की सुविधा प्रदान की गई है।
जिला संयोजक, जनजातीय कार्य विभाग ने जानकारी दी कि योजनांतर्गत विद्यार्थियों द्वारा शत-प्रतिशत आवेदन नहीं कर पाने के कारण विभाग द्वारा एमपी टॉस पोर्टल पर 25 मार्च तक आवेदन कर सकतें है। विभाग ने कहा कि सभी संस्थायें यह सुनिश्चित करें कि उनकी संस्था में अध्ययनरत कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से वंचित न रहे।
निर्धारित तिथि तक सभी पात्र विद्यार्थियों से एप्लाई कराना सुनिश्चित करें। यदि निर्धारित समय-सीमा के बाद कोई भी विद्यार्थी आवेदन करने से छूट जाता है तो इसकी सम्पूर्ण जवाबदारी संबंधित संस्था, विद्यार्थी की होगी। जिन संस्थाओं द्वारा समय-सीमा में कार्यवाही पूर्ण नहीं की जाएगी। उन सभी संस्थाओं की जवाबदेही तय की जाकर कार्यवाही की जाएगी।
WhatsApp Group Join Now
