लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका

Satnafirst Desk
2 Min Read
– पन्ना-खजुराहो संसदीय क्षेत्र मे जनपद सदस्य, सरपंच समेत एक दर्जन से ज्यादा लोग BJP में शामिल.
भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। पन्ना खजुराहो संसदीय क्षेत्र मे कांग्रेस पार्षद, कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य और सरपंच समेत एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।
WhatsApp Group Join Now

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और लोकसभा चुनाव के प्रभारी महेंद्र सिंह ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने का यह कोई पहला मौका नहीं है,i इससे पहले भी कई नेता बीजेपी का दामन थाम चुके है.

BJP में शामिल होंगे एक और पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की नाराजगी अभी तक कांग्रेस नेताओं की दूर नहीं हुई है. लिहाजा कांग्रेस को अब लोकसभा चुनाव 2024 में इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. एमपी कांग्रेस के कई कद्दावर नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं तो कुछ शामिल होने की लाइन में हैं. इसी बीच कांग्रेस को एक और झटका लगने जा रहा है. भाजपा में एक और पूर्व विधायक शामिल होंगे.
दरअसल, विंध्य के बड़े नेता नागौद के पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह बीजेपी की सदस्यता लेंगे. यादवेंद्र सिंह कांग्रेस पार्टी से बागी होकर 2023 में विधानसभा का चुनाव लड़े थे. यादवेंद्र सिंह ने बसपा से चुनाव लड़ा था. हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. जबकि वे कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं. जानकारी के मुताबिक यादवेंद्र कल राजधानी भोपाल स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बीजेपी की सदस्यता लेंगे.
Share This Article