सतना की सेवा बस्तियां में हितांश के जन्मदिन पर मनाया उत्सव

Satnafirst Desk
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सतना, 29.  सतना की बेटी और मधुरिमा सेवा संस्कार संस्थान की संस्थापिका डॉ स्वप्ना वर्मा के बेटे हितांश का जन्मदिन सेवा बस्तियों में उत्साह के साथ मनाया गया । हितांश के जन्मदिन के आयोजन का हिस्सा इन बस्तियों के लोग बने। मधुरिमा सेवा संस्कार संस्थान द्वारा हितांश के जन्मदिन पर नागौद विधान सभा क्षेत्र के प्रसिद्ध खैरुआ सरकार हनुमान जी मंदिर में सुंदर काण्ड का पाठ का आयोजन किया गया और हजारों लोगो को भंडारा प्रसाद वितरित किया गया। इसके अलावा 500 से ज्यादा लोगों को सूखे राशन का वितरण किया गया।

सतना की हवाई पट्टी सेवा बस्ती में प्रदीप सक्सेना अध्यक्ष सेवा भारती सतना, अशोक सिंह कोषाध्यक्ष सेवा भारती , रामचरण गुप्ता , राजेंद्र कुशवाहा, पार्षद वार्ड नं 22, सत्य नारायण दहायत ,धर्मेंद्र सिंह , सहायक कार्यकर्त्ता की उपस्थिति में सूखे राशन का वितरण किया गया। कुसुम डोहर, नीलम डोहर, संपतलाल , रजनी, रोशनी, अर्चना सूखा राशन मिलने के बाद खुश थी। उन्होंने कहा कि मधुरिमा सेवा संस्कार संस्थान और डॉ स्वप्ना वर्मा हमेशा ही जरूरत मंदो की मदद के लिए आगे रहती हैं। स्वास्थ्य शिविर लगाकर निशुल्क जांच, उपचार और दवाइयां उनकी संस्था देती है ।वही आज उन्होंने अपने बेटे के जन्मदिन पर यह उपहार हमें दिया।

डॉ वर्मा का कहना है, हम सभी को बचपन से यही सिखाया गया है कि नर में ही नारायण है। जरूरतमंद की सेवा कर ली तो मानिए भगवान की सेवा कर ली। यही विचार लेकर मैं आगे बढ़ रही हूं। सतना जिले के लोगों की मदद के लिए जो संभव हो सकता है, वह करने का प्रयास मेरी ओर से किया जा रहा है। बेटे के जन्मदिन के मौके पर जहां मंदिर में अनुष्ठान किया गया तो वहीं गरीब और सेवा बस्ती के लोगों की सेवा भी मेरे लिए धर्म से काम नहीं है। संस्थान की ओर से रैगांव विधान सभा के खनगढ़ आदिवासी बस्ती में 50 परिवार और चित्रकूट के बटोही गांव में 50 परिवारों को सूखा राशन वितरित किया गया।।आईटीआई सतना के पीछे की सेवा बस्ती में सुनीता , राममन , भूरा , कल्ली आदि सभी के परिवारों को सूखा राशन बतौर उपहार दिया गया।

Share This Article