भोपाल, 24 मार्च.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राणापुर में आदिवासी लोक संस्कृति के पर्व भगोरिया पर्व में शामिल होकर आदिवासी बंधुओं के साथ मांदल की थाप पर थिरके। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आदिवासी भाईयों के साथ वाद्य यंत्र बजाये।
भाजपा 25 मार्च को प्रदेश के सभी 64523 बूथों पर करेगी होली मिलन
भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश के सभी 64523 बूथों पर 25 मार्च को होली मिलन आयोजन करगी। पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर बूथ समिति, पन्ना प्रमुखों व वरिष्ठ कार्यकताओं के साथ होली मिलन का कार्यक्रम करेंगे। पार्टी के सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को ‘‘मोदी गुलाल‘‘ लगाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से लोगों को होली की राम-राम कहेंगे। होली मिलन का यह अभियान प्रदेशभर में होली के असर पर चलाया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बूथ स्तर पर आयोजित होने वाले होली मिलन कार्यक्रम में ‘‘मोदी गुलाल‘‘ भी होगा और गुजिए भी होंगे। भाजपा एक परिवार है और हम सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिवार हैं। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि बूथ पर बूथ समिति के साथ पन्ना प्रमुखों और वरिष्ठ कार्यकर्ता वरिष्ठजनों के साथ मिलकर होली मनाएंगे। लोग एक-दूसरे को मोदी गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे। इसके बाद कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को मोदी गुलाल लगाएंगे।
