मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सतना जिले के पटनाखुर्द और चित्रकूट आयेंगे

Satnafirst Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सतना . मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सतना जिले के एक दिवसीय प्रवास पर 16 जनवरी को मझगवां विकासखंड के पटनाखुर्द और चित्रकूट आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्धारित कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से मझगवां विकासखंड के पटनाखुर्द आयेंगे और यहां विकसित भारत संकल्प यात्रा के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव पटनाखुर्द से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 1ः15 बजे चित्रकूट के उद्यमिता परिसर के हेलीपैड पहुंचेंगे। दर्शन-पूजन के स्थानीय कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव दोपहर 1ः30 बजे ग्रामोदय विश्वविद्यालय के सभागार में श्री रामचंद्र पथ वन गमन न्यास की बैठक लेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ यादव अपरान्ह 2ः45 बजे ग्वालियर-बेंगलुरु फ्लाइट के शुभारंभ कार्यक्रम में वर्चुअली जुडेंगे। अपरान्ह 3ः15 बजे मुख्यमंत्री डॉ यादव भगवान कामतानाथ स्वामी के दर्शन-पूजन के बाद 4 बजे स्थानीय आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव सायं 4ः30 बजे उद्यमिता परिसर के लिए हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा खजुराहो के लिए रवाना होंगे।

Share This Article