- Satna,
सतना। देश के 75वें गणतंत्र दिवस पर समाजसेवी और मधुरिमा सेवा संस्कार फाउंडेशन की संस्थापिका डाॅ स्वप्ना वर्मा ने शुक्रवार को स्कूली बच्चों को भगवान श्री राम के आदर्शों को जीवन-मंत्र बनाकर उनका अनुकरण करने की नसीहत दी।
डाॅ स्वप्ना वर्मा सतना के जैतवारा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची थी। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर विद्यालय में ध्वाजारोहण के बाद स्कूल के विद्यार्थियों, अध्यापकों में एवं समारोह में उपस्थित गणमान्य व प्रबुद्धजनों को संबोधित किया और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
डाॅ वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाने का लक्ष्य रखाराम के आदर्श को बच्चे जीवन मंत्र बनाएं-डॉ वर्मा
सतना। देश के 75वें गणतंत्र दिवस पर समाजसेवी और मधुरिमा सेवा संस्कार फाउंडेशन की संस्थापिका डाॅ स्वप्ना वर्मा ने शुक्रवार को स्कूली बच्चों को भगवान श्री राम के आदर्शों को जीवन-मंत्र बनाकर उनका अनुकरण करने की नसीहत दी।
डाॅ स्वप्ना वर्मा सतना के जैतवारा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची थी। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर विद्यालय में ध्वाजारोहण के बाद स्कूल के विद्यार्थियों, अध्यापकों में एवं समारोह में उपस्थित गणमान्य व प्रबुद्धजनों को संबोधित किया और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
डाॅ वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाने का लक्ष्य रखा है और इस लक्ष्य को हासिल करने में देश के हर नागरिक खासतौर से युवाओं की अहम भूमिका होगी।
उन्होंने लोगों से विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए देश के विकास में योगदान करने के साथ-साथ समाज में एकता और एकजुटता की भावना का विकास करने की अपील की।
इस मौके पर उन्होंने बच्चों को भगवान राम के आदर्शों को जीवन में उतारने में एवं परिवार में माता-पिता एवं बड़ों का सम्मान करने के संकल्प दिलाए।
डाॅ स्वप्ना वर्मा ने धार्मिक नगरी चित्रकूट में हर साल ‘रामारण मेला’ लगाने के फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस पर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब हर साल धार्मिक नगरी चित्रकूट ‘रामायण मेला’ लगाया जाएगा
डाॅ वर्मा ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिये कहा, ‘‘मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय मोहन यादव ने सतना संसदीय क्षेत्र में स्थित भगवान श्री राम की तपोस्थली चित्रकूट को विश्वस्तरीय धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने तथा यहां हर वर्ष ‘‘रामायण मेला’’आयोजित करने का अभिनंदनीय निर्णय लिया है।’’ है और इस लक्ष्य को हासिल करने में देश के हर नागरिक खासतौर से युवाओं की अहम भूमिका होगी।
उन्होंने लोगों से विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए देश के विकास में योगदान करने के साथ-साथ समाज में एकता और एकजुटता की भावना का विकास करने की अपील की।
इस मौके पर उन्होंने बच्चों को भगवान राम के आदर्शों को जीवन में उतारने में एवं परिवार में माता-पिता एवं बड़ों का सम्मान करने के संकल्प दिलाए।
डाॅ स्वप्ना वर्मा ने धार्मिक नगरी चित्रकूट में हर साल ‘रामारण मेला’ लगाने के फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस पर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब हर साल धार्मिक नगरी चित्रकूट ‘रामायण मेला’ लगाया जाएगा
डाॅ वर्मा ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिये कहा, ‘‘मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय मोहन यादव ने सतना संसदीय क्षेत्र में स्थित भगवान श्री राम की तपोस्थली चित्रकूट को विश्वस्तरीय धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने तथा यहां हर वर्ष ‘‘रामायण मेला’’आयोजित करने का अभिनंदनीय निर्णय लिया है।’’
राम के आदर्श को बच्चे जीवन मंत्र बनाएं-डॉ वर्मा