मध्यप्रदेश में 19 से फिर बरसेंगे बादल, तीन दिन रहेगी गर्मी

Satnafirst Desk
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

– मौसम विभाग का पूर्वानुमान. राजधानी रहा गर्म

भोपाल. 17 अप्रैल. मध्यप्रदेश में आंधी बारिश एवं ओले का दौर फिर से 19 अप्रैल से बनेगा.  प्रदेश में 3 दिन बाद यानी 18 अप्रैल को एक ओर नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है, जिससे प्रदेश के कई जिलों में फिर आंधी-बारिश होने के आसार है. फिलहाल अगले 3 दिनों तक मौसम साफ रहेगा.

मौसम विभाग भोपाल के वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि राजधानी समेत मध्यप्रदेश में मंगलवार को मौसम साफ रहा. धूप की तपिश के साथ ही गर्मी का असर बढ़ेगा. मंगवलवार के अलावा बुधवार और गुरुवार को भी प्रदेश में गर्मी रहेगी. दिन का तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढक़र 40 डिग्री को पार कर सकता है. इस दौरान रातें भी गर्म रहेंगी.

रह सकता नया सिस्टम स्ट्रांग

मौसम वैज्ञानिक प्रमेंद्र के अनुसार 19 अप्रैल से फिर आंधी बारिश का दौर शुरू हो सकता है. इससे पहले 18 अप्रैल को उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है. इसका असर 19 को देखने मिलेगा. हालांकि यह सिस्टम स्ट्रॉ रह सकता है. अभी तक की स्थिति में प्रदेश के कुछ इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर रहेगा।

ये रहा विभिन्न शहरों का तापमान

मंगलवार को खजुराहो, धार, सतना और रतलाम में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा. वही पचमढ़ी, नरसिंहपुर, सिवनी और बालाघाट के मलाजखंड में पारा 35 डिग्री से कम रहा। बाकी जिलों में गर्मी का असर देखने को मिला. बड़े शहरों की बात करें, तो भोपाल में 37 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 39 डिग्री, ग्वालियर में 38.8 डिग्री, जबलपुर में 38 डिग्री और उज्जैन में पारा 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मंगलवार को भी गर्मी का असर रहने का अनुमान है.

अप्रैल में सामान्य से ज्यादा हो चुकी बारिश

मौसम वैज्ञानिक कुमार के अनुसार अप्रैल के पहले पखवाड़े में पश्चिमी विक्षोभ के कारण छाए बादलों ने न सिर्फ गर्मी से राहत दिलाई, बल्कि अप्रैल में प्री मानसून बारिश का रिकॉर्ड भी बना दिया. अभी तक 2 इंच दर्ज हुई. जोकि मई का भी कोटा पूरा कर दिया. वैसे अप्रैल में करीब 6.4 मिमी होती है. पर इस बार राजधानी में अप्रैल के 13 दिन में 2 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है. जोकि अप्रैल की सामान्य बारिश (6.4 मिमी) से 671 प्रतिशत ज्यादा है. इससे मई का कोटा पूरा हो चुका है. अब जो भी प्री मानसून बारिश होगी, वह बोनस कहलाएगी। अप्रैल में 150 साल में पहली बार रिकॉर्ड तोड़ प्री मानसून बारिश हुई है। लगातार हुई बारिश से जमीन में सवा दो इंच तक नमी आ चुकी है।

Share This Article