कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

Satnafirst Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

रीवा, 27 अप्रैल.  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिभा पाल ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए निर्वाचन प्रक्रिया का मतदान केन्द्रों में जाकर निरीक्षण किया तथा मतदान दल कर्मियों द्वारा कराई जा रही मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने जनपद पंचायत कार्यालय में बनाये गये दो मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली तथा मतदान दल कर्मियों से सुचारू मतदान के संबंध में पूंछतांछ की।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान

 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिभा पाल ने लोकसभा निर्वाचन 2024 में सिविल लाइन स्थित आईजी आफिस में बनाए गए मतदान केन्द्र में अपने मताधिकार का उपयोग किया। कलेक्टर ने मतदान केन्द्र में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा मौके पर उपस्थित एसडीएम हुजूर को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने मतदाताओं से अपने मताधिकार के उपयोग की अपील की।

 

Share This Article