WhatsApp Group Join Now
सतना, 9 मार्च. महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर गैवीनाथ धाम बिरसिंहपुर पहुंचकर कलेक्टर अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने शिव जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।
साथ ही बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रवंधन एवं प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर एसडीएम जीतेन्द्र वर्मा उपस्थित रहे।
निःशुल्क कोचिंग की 6 बालिकायें पुलिस परीक्षा उत्तीर्ण-कलेक्टर ने दी बधाई
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत कलेक्टर अनुराग वर्मा के निर्देशन में निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु संचालित सशक्त वाहिनी अभियान में अध्यनरत 6 बालिकाओं द्वारा मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण की गई है।
इन बालिकाओं में सुश्री अन्नपूर्णा बागरी, सिंजनी पटेल, अंदना कुशवाहा, स्मिता कुशवाहा, संक्रांता सिंह और अंकिता दहिया शामिल है। कलेक्टर श्री वर्मा ने बालिकाओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
