WhatsApp Group Join Now
सतना 18 मार्च. लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारियों के तहत रविवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने अधिकारियों के साथ शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सतना व्यंकट क्रमांक-1 में स्थापित स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया।
इस मौके पर जिला पंचायत की नवागत सीईओ संजना जैन, नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीना, एसडीएम रघुराजनगर (ग्रामीण) राहुल सिरोडिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेश सिंह, सीएसपी महेंद्र सिंह, नगर निगम उपायुक्त भूपेंद्रदेव परमार सहित अधिकारी उपस्थित रहे।
पुलिस और राजस्व अधिकारियों की बैठक 19 मार्च को
लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत राजस्व और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक 19 मार्च को प्रातः 11 बजे से संयुक्त कलेक्ट्रेट सतना के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने कानून और व्यवस्था से जुडे़ अधिकारियों को बैठक में अनिवार्य रुप से उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं।
सेक्टर ऑफिसर्स का प्रशिक्षण आज
लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये नियुक्त सेक्टर ऑफिसर्स का विधानसभावार प्रशिक्षण 18 मार्च को प्रातः 11 बजे से दो पालियों में संयुक्त कलेक्ट्रेट सतना के सभाकक्ष में आयोजित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा द्वारा जारी आदेशानुसार प्रातः 11 बजे से प्रथम पाली में विधानसभा रैगांव, सतना और नागौद तथा दोपहर 1 बजे से द्वितीय पाली में विधानसभा चित्रकूट, मैहर, अमरपाटन और रामपुर बघेलान के ऑफिसर्स को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कलेक्टर वर्मा ने सेक्टर ऑफिसर्स के साथ-साथ सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर्स एवं सेक्टर ऑफिसर्स को निर्देशित किया है कि निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं।
