सतना 11 अप्रैल. कलेक्टर अनुराग वर्मा ने डायरेक्टर सिविल एविएशन के साथ सतना हवाई पट्टी के चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होने कार्यस्थल पर जाकर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का भी अवलोकन किया।
हवाई पट्टी का निर्माण कार्य देख रहे अधिकारियों से वर्क प्लानिंग, वर्क स्टैंडर्ड, बिल्ड क्वालिटी और कार्य पूर्ति के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। इस मौके पर अपर कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े, आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना भी मौजूद रहे.
निर्वाचन प्रेक्षकों से आमजन सर्किट हाउस में कर सकते हैं प्रत्यक्ष मुलाकात
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन के लिये नियुक्त प्रेक्षक सर्किट हाउस सतना में ठहरे हुये हैं। लोकसभा निर्वाचन निर्वाचन संबंधी किसी भी जानकारी, शिकायत, सुझाव के लिये आमजन सामान्य प्रेक्षक डॉ एस सुरेश कुमार से एवं व्यय प्रेक्षक स्पेंसर एम मिल्लियम से सर्किट हाउस सतना के मीटिंग हाल में प्रातः 9ः30 से 10ः30 बजे तक प्रत्यक्ष मुलाकात की जा सकती है। साथ ही सामान्य प्रेक्षक के मोबाईल नंबर 9238613051 तथा व्यय प्रेक्षक के मोबाईल नंबर 9770060284 पर लोकसभा निर्वाचन से संबंधित किसी शिकायत या सुझाव के लिये संपर्क किया जा सकता है।
स्ट्रांग रुम की सीसीटीवी फुटेज पर निगरानी रखने कर्मचारी तैनात
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 सतना में स्ट्रांग रुम स्थापित किया गया है। स्ट्रांग रुम की सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये गये हैं। इन सीसीटीवी कैमरों में कैप्चर फुटेज पर निगरानी रखने के लिये विद्यालय में प्राचार्य कक्ष के बगल से कंट्रोल रुम स्थापित कर तीन पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा द्वारा जारी आदेशानुसार प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिये उपयंत्री सूर्यकांत गुप्ता, सहायक ग्रेड 3 वीरेंद्र सिंह, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक के लिये उपयंत्री देवेश श्रीवास्तव और सहायक ग्रेड 3 अम्बिकेश पांडेय तथा रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक के लिये उपयंत्री रविन्द्र कुमार और सहायक ग्रेड 3 रजनीकांत शुक्ला की तैनाती की गई है।
—
